गाय पर लोन कैसे मिलेगा? गाय पर लोन की जानकारी

क्या आप गाय खरीदने के लिए लोन लेना चाहते है? अगर आप गाय पर लोन लेना चाहते है तो आपको गाय पर लोन कैसे लेना है इसके बारे में जानकारी होनी चाहिए। आज इस लेख के माध्यम से में आपको गाय पर लोन लेने के बारे में बताऊंगा ताकि आपको गाय पर लोन लेने पर कोई समस्या नहीं हो।

अगर आप किसान है तो ठीक है। अगर आप किसान नहीं भी है परन्तु आप गाय खरीदना चाहते है। तो आपका स्वागत है क्यों कि गाय पालन पुण्य का काम होता है। गाय दूध भी देती है। गाय को घर पर रखना शुभ माना जाता है, परन्तु आज – कल गाय की कीमत बहुत ज्यादा है। अगर आपके पास इतने रुपयों का बन्दोबस्त नहीं है तो चिन्ता करने की कोई बात नहीं है क्यों कि अब मैं आपको वो तरीका बताने जा रहा हूँ जिससे आपके पास रुपए नहीं होने पर भी, आप अपनी मनपसंद गाय खरीद सकते हैं।

गांव के किसानों और शहर में रहने वाले पशुपालक को अगर गाय खरीदना है तो सरकार उनके लिए एक योजना लेकर आई है जिसके अंतर्गत पशु खरीदने वाले को लोन मिलता है। जी हां! आप को गाय खरीदने के लिए लोन मिलेगा। गाय खरीदने पर लोन के साथ अनुदान भी मिलेगा। अनुदान का मतलब वह पैसा आपको वापस सरकार को नहीं देना पड़ता।

तुरंत लोन कैसे मिलेगा?

गाय खरीदने के लिए लोन कैसे मिलेगा?

गाय खरीदने वाले को, सबसे पहले गाय का बीमा करवाना पड़ेगा तथा पशुपालन और डेयरी विभाग के उपनिदेशक का एफिडेविट देना होता है। इसके लिए मात्र ₹100 लगते हैं। यह सरकारी योजना है इसलिए इसके लिए आपको पशुपालन और डेयरी विभाग द्वारा प्रमाणित करवाना होता है ताकि आपको गाय खरीदने में कोई दिक्कत नहीं हो।

गाय खरीदने के लिए कितना लोन मिलेगा?

गाय खरीदने वाले को ₹40,000 तक का लोन मिल सकता है। इस लोन को 1 साल के भीतर वापस जमा करवाना होता है। गाय खरीदने के लिए लिए गए लोन पर आपको 4% की ब्याज दर देनी होती है। अगर आप लोन 1 साल के भीतर जमा करवा देते हैं, तो सरकार आपका ब्याज दर भी माफ कर सकती है। इस प्रकार गाय के लिए लिया गया लोन, बिना ब्याज का लोन हो जाता है। तो गाय खरीदने के लिए बिना ब्याज का लोन की जानकारी कैसी लगी, आप हमें जरूर बताना।

गाय पर लोन लेने के लिए क्या करना पड़ेगा?

कोई किसान भाई या पशु पालक जो अपने राज्य में किसी शहर में रहता हो, पर गाय खरीदने के लिए लोन लेना चाहता है तो उसको बैंक में जाकर कुछ कागजात कार्यवाही करनी पड़ेगी जो इस प्रकार हैं:

  • सबसे पहले बैंक में जाना है।
  • गाय खरीदने के लिए आपको पशुपालन योजना के तहत पशु क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करना होगा।
  • पशु क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए आपको आपके नजदीकी बैंक में जाकर आवेदन देना होता है।
  • पशु क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करने पर एक माह में बन जाता है।
  • पशु क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए आपका आधार कार्ड, परिचय पत्र, घर के पत्ते संबंधित कुछ जरुरी कागजात देने पड़ते है।
  • ये सब करने के बाद आप पशु क्रेडिट कार्ड से गाय खरीद सकते है।
Gaay per loan - गाय पर लोन कैसे मिलेगा
Gaay per loan – गाय पर लोन कैसे मिलेगा

बैंक लोन नहीं दे तो क्या करें?

गाय के अलावा और भी पशुओं पर भी इस प्रकार लोन मिलता है। जैसे आप भैंस खरीदने के लिए लोन ले सकते हैं। उसी प्रकार सरकार गाय की तरह और भी पशु खरीदने के लिए भी लोन देती है। किसी भी प्रकार के दुधारू पशु लोन पर खरीद सकते हैं। सरकार चाहती है कि गाय और पशुपालन ज्यादा बढ़े। इसके लिए पशुपालन लोन योजना को लागु किया है। पशुपालन लोन योजना के तहत गाय खरीदने के लिए लोन देती है और भी पशु पालन करना चाहते हैं तो उन पर भी लोन ले सकते है।