गोल्ड लोन क्या है? 10 ग्राम सोने पर कितना लोन मिलता है? गोल्ड लोन की ब्याज दर क्या है? गोल्ड लोन लेने के लिए क्या क्या करना पड़ता है? सबसे सस्ता गोल्ड लोन कौन सा बैंक देता है? गोल्ड लोन कितने दिन में मिल जाता है? गोल्ड लोन कहाँ से ले? और भी सोने पर ऋण लेने के बारे में जानकारी प्राप्त करते है।
Also Read What is Gold Loan in English language.
हर घर में सोना या सोने के बने हुए जेवर होते है। क्या आपको पता है की सोने के आभूषणों पर तुरंत लोन मिल जाता है। बस आपको अपने जेवर बैंक के पास गिरवी रखने होते है और बैंक आपको सोने के जेवर के बदले में लोन दे देगी। आइए आज हम सोने के जेवर पर लोन के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करते है।
Gold Loan Kya Hai?
गोल्ड लोन क्या है? गोल्ड लोन किसे कहते है? दोस्तों सोने या सोने के बने जेवर के बदले दिया जाने वाला ऋण ही गोल्ड लोन कहलाता है। गोल्ड लोन लेना बहुत ही आसान होता है। गोल्ड लोन सबसे कम समय में मिल जाता है। गोल्ड लोन पर कम कागजी कार्यवाही करनी पड़ती है। गोल्ड लोन पर ब्याज भी ज्यादा नहीं देना पड़ता है। गारंटी के तौर पर रखे गए गोल्ड पर लोन दिया जाता है।
Gold Loan ki Jankari Hindi me
सोने पर लोन की विशेषताएं।
- गोल्ड लोन लेना बहुत ही आसान होता है।
- गोल्ड लोन सबसे कम समय में मिल जाता है।
- गारंटी के तौर पर रखे गए गोल्ड पर लोन दिया जाता है।
- सोने या सोने के बने जेवर के बदले दिया जाने वाला ऋण ही गोल्ड लोन कहलाता है।
- गोल्ड लोन पर कम कागजी कार्यवाही करनी पड़ती है।
- गोल्ड लोन पर ब्याज भी ज्यादा नहीं देना पड़ता है।
Gold Loan Eligibility Criteria
गोल्ड लोन लेने के लिए निम्न योग्यताएं होनी चाहिए।
गोल्ड लोन की सबसे अच्छी बात यह है कि जिसके पास भी सोना है वह उसे प्राप्त कर सकता है। अन्य ऋणों के विपरीत, इस ऋण के लिए ऋणदाताओं की नजर में सभी को समान माना जाता है। यहां तक कि कम क्रेडिट स्कोर वाले व्यक्ति भी गोल्ड लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं और इसे एक दिन के भीतर स्वीकृत करवा सकते हैं।
10 Gram Gold Par Kitna Loan Milta Hai
10 ग्राम सोने पर कितना लोन मिलता है?
सोने के भाव के हिसाब से ऋण स्वीकृत होता है। सोने के मूल्य का अस्सी प्रतिशत ऋण मिल जाता है। सोने का भाव घटा – बढ़ता रहता है। इसलिए सोने पर मिलने वाले ऋण का मूल्यांकन उसी दिन किया जाता है जिस दिन आप ऋण लेने आते हो। बैंक उस दिन के सोने के भाव के हिसाब से आपको बता देगी। आपके दिए गए सोने का कितना मूल्य हुआ है उसका अस्सी प्रतिशत हिसाब से आपको ऋण सवीकृत किया जायेगा।
Gold loan interest rate
गोल्ड लोन की ब्याज दर क्या है? गोल्ड लोन की ब्याज दर हमेशा समान नहीं रहती है। इसलिए अनुमान लगाना बहुत ही कठिन है की कितना ब्याज दर से गोल्ड लोन मिलेगा। फिर भी एक अनुमान के अनुसार आपको सात या साढ़े सात की दर से गोल्ड लोन मिल सकता है। वैसे लोन की ब्याज दर घटती – बढ़ती रहती है हो सकता है कि आपको लोन सस्ती ब्याज दर पर मिल जाये।
Hold loan ke liye kya karna padta hai
गोल्ड लोन लेने के लिए क्या क्या करना पड़ता है? आपको सिर्फ सोना या सोने के आभूषण या सोने के सिक्के, जो भी आपके पास है वो लेकर बैंक के पास जाना है और कीमत से लेकर ऋण की राशि और ब्याज दर सब कुछ आपको बता देंगे। फिर आपको अच्छा लगे तो गोल्ड लोन ले लेना, नहीं तो लोन लेने से मना कर देना।
Sabse sasta gold loan kis bank ka hai
सबसे सस्ता गोल्ड लोन कौन सा बैंक देता है? सभी बैंकों के ब्याज दर लगभग समान होती है फिर भी आपको सभी बैंकों के गोल्ड लोन की ब्याज दर और उस पर लगने वाला शुल्क के बारे में पता कर लेना चाहिए। अब बात करते है सबसे सस्ता गोल्ड लोन कौन सा बैंक देता है? जो कंपनी सिर्फ गोल्ड लोन देती है वो आपको सस्ता गोल्ड लोन दे सकती है। और कभी – कभी सरकारी बैंक भी गोल्ड लोन पर ऑफर निकालते है इस लिए आपको सस्ता गोल्ड लोन सकता है।
Gold loan kitne din me milta hai
गोल्ड लोन कितने दिन में मिल जाता है? गोल्ड लोन सिर्फ एक दिन में भी मिल सकता है अगर आपके पास सोने के खरीदने के बिल और कागज हो तो आपको बैंक या गोल्ड लोन देने वाली कंपनी एक दिन में ही गोल्ड लोन स्वीकृत कर देगी।
Loan against gold companies in India
गोल्ड लोन कहाँ से ले? आप गोल्ड लोन कही से भी ले सकते है जैसे किसी सरकारी बैंक, गोल्ड लोन कंपनी या किसी वित्तीय संस्था, ध्यान रखने योग्य बात ये है कि आप जहा से गोल्ड लोन ले रहे है वो कंपनी या बैंक, RBI से मान्यता प्राप्त होनी चाहिए।

मेरे प्यारे – प्यारे दोस्तों आज अपने गोल्ड लोन के बारे में विस्तार से बढ़ा, आपको कैसा लगा? आप अपने विचार निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में जरूर देना।